नववर्ष के अवसर पर “करने वाले श्याम समिति”, जालंधर कैंट की ओर से बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 में हर्षोल्लास के साथ भव्य श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबाजी का फूलों से भव्य शृंगार किया गया और मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भजन गायकों ने श्याम बाबा जी के भजनों का गुणगान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे भक्त नाचने और भक्ति में रमने को विवश हो गए। संकीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा श्याम के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर गुणदीप सिंह लांबा, गौरव मित्तल, पंकज शर्मा, कमल अग्रवाल, बिट्टू शिवदास, अनुज शर्मा, कुणाल गर्ग, सागर राऊ, राकेश कोछड़, राधे दास, सुधीर सिंघल, हिमांशु वत्स, संतोष अग्रवाल, निशांत, हिमांशु खोसला, करण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


