रेलवे स्टेशन के पास टूटी स्लैब, हादसे का खतरा

जालंधर | रेलवे स्टेशन के पास नाले की स्लैब टूटी होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह टूटी स्लैब वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को समय रहते दिखाई नहीं देती। रेलवे स्टेशन व्यस्त इलाका है, जहां 24 घंटे यात्रियों और वाहनों की आवाजाही रहती है। अंधेरे और धुंध में वाहन चालकों के साथ किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। निगम और संबंधित विभाग की यह लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन को बिना देरी इस स्लैब की मरम्मत करवानी चाहिए। सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। -राज किशोर, किशनपुरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *