भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर वेस्ट के लसूड़ी मोहल्ला, बस्ती दानिशमंदा स्थित हजरत मियां सनैत वली सैयद साहिब जी दरबार में नएवर्ष के अवसर पर संत देव राज पप्पू साईं व अशोक बाबा की अगुवाई में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और विशेष अतिथि एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब के चेयरमैन सुभाष गोरिया मौजूद रहे। मेले का मुख्य आकर्षण संत देव राज पप्पू साईं द्वारा संगत पर की गई डॉलर वर्षा रही। मंत्री मोहिंदर भगत और चेयरमैन सुभाष गोरिया ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुभाष गोरिया ने संगत को नए साल और वार्षिक मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। यहां एडवोकेट संदीप वर्मा, विकास भगत सोनू, प्रधान जोगिंदर पाल, मोहन लाल फौजी, अमित वर्मा, पंकज वर्मा, सुनील वर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


