65 वार्डों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी रहेगी, क्योंकि वोटर 24 हजार तक और दिन बचे 8

नगर निगम चुनाव में नई वार्डबंदी कई प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बनी है। नई वार्डबंदी के अनुसार 65 वार्ड में मतदाताओं की संख्या 10 से 24 हजार से अधिक हैं जबकि 30 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 10 हजार से कम है। सबसे कम वोटर वार्ड नंबर 71 में 5243 है जबकि सर्वाधिक वोटर वार्ड नंबर 43 में 24816 है। इस बार नगर निगम चुनाव में कुल 11,61,689 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 622150 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 539436 है। नई वार्डबंदी के अनुसार वार्डवाइज वोटर लिस्ट लोकसभा चुनाव के दौरान बन चुकी थी जिसमें निगम चुनाव के मद्देनजर आपत्तियां लेने के बाद कुछ वोटों की संख्या में इजाफा हुआ है। नई मतदाता सूची में 14,114 मतदाता नए बने हैं। खास बात यह है कि 95 वार्डों में 30 वार्ड ऐसे हैं जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार से 10 हजार के बीच है। इन वार्डों में प्रत्याशी जैसे-तैसे बाकी बचे 9 दिनों में प्रचार करने में जुटे हैं लेकिन सर्वाधिक परेशान बाकी बचे 65 वार्डों के प्रत्याशियों को हो रही हैं। इन वार्डों में मतदाताओं की संख्या 10 हजार से अधिक है जो 24 हजार तक भी है। चिंता इस बात की है कि कैसे नौ दिनों में 24 हजार मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। शत प्रतिशत वोटर्स तक पहुंचना प्रत्याशियों के लिए टेंशन और चुनौती भी बनी है। यह हैं बड़े वार्ड वार्ड नंबर वोटर वार्ड 01 13,976 वार्ड 03 11,532 वार्ड 04 11,408 वार्ड 05 12,519 वार्ड 06 15,423 वार्ड 07 14,602 वार्ड 08 12,930 वार्ड 10 10,037 वार्ड 11 10,884 वार्ड 13 11,459 वार्ड 14 15,581 वार्ड 16 12,259 वार्ड 18 11,899 वार्ड 20 17,289 वार्ड 22 14,572 वार्ड 23 15,599 वार्ड 24 10,239 वार्ड 26 15,755 वार्ड 27 12,718 वार्ड 29 13,616 वार्ड 31 11,137 वार्ड 32 22,191 वार्ड 33 18,010 वार्ड 34 18,133 वार्ड 35 10,474 वार्ड 36 21,486 वार्ड 37 11,993 वार्ड 39 16,922 वार्ड 40 13,388 वार्ड 41 10,693 वार्ड 42 11,971 वार्ड 43 24,816 यह हैं छोटे वार्ड वार्डनंबर वोटर वार्ड 02 8181 वार्ड 09 6476 वार्ड 12 9790 वार्ड 15 7745 वार्ड 17 6691 वार्ड 19 6312 वार्ड 21 7641 वार्ड 25 7834 वार्ड 28 6443 वार्ड 30 9557 वार्ड 38 8613 वार्ड 51 9733 वार्ड 53 8460 वार्ड 59 9652 वार्ड 60 5269 वार्ड 62 7268 वार्ड 63 6455 वार्ड 64 9756 वार्ड 68 8901 वार्ड 69 8978 वार्ड 71 5287 वार्ड 74 9269 वार्ड 77 9445 वार्ड 78 6913 वार्ड 83 9216 वार्ड 85 8905 वार्ड 87 7743 वार्ड 88 9582 वार्ड 90 9712 वार्ड 44 10,607 वार्ड 45 11,376 वार्ड 46 12,307 वार्ड 47 22,505 वार्ड 48 12,386 वार्ड 49 16,388 वार्ड 50 13,880 वार्ड 52 18,819 वार्ड 54 11,294 वार्ड 55 10,229 वार्ड 56 10,370 वार्ड 57 12,723 वार्ड 58 17,230 वार्ड 61 12,898 वार्ड 65 14,496 वार्ड 66 17,049 वार्ड 67 13,226 वार्ड 70 12,471 वार्ड 72 15,611 वार्ड 73 10,407 वार्ड 75 17,959 वार्ड 76 13,583 वार्ड 79 12,084 वार्ड 80 12,497 वार्ड 81 10,449 वार्ड 82 10,060 वार्ड 84 10,166 वार्ड 86 11,561 वार्ड 89 11,707 वार्ड 91 12,991 वार्ड 93 12,720 वार्ड 94 14,361 वार्ड 95 17,491

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *