कम विजिबिलिटी के बावजूद 99% लोगों ने की हवाई यात्रा

आदमपुर एयरपोर्ट से शनिवार को 99.2% यात्रियों ने यात्रा की। एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया की बारिश और कम विजिबिलिटी के बावजूद बढ़ी गिनती में यात्रियों का यात्रा करना एक नया रिकॉर्ड है। आदमपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयर बस 320 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करती है।जिसकी क्षमता 188 यात्रियों की है। जिसमें कल 187 यात्रियों ने यात्रा की। इसी के साथ स्टार एयरलाइंस एंब्रायर ई 175 एयरक्राफ्ट का उपयोग करता है जिसकी कैपेसिटी 88 यात्रियों की है । आदमपुर से हिंडन जाने वाली इस फ्लाइट में 87 यात्रियों ने यात्रा की । इस प्रकार कुल मिलाकर 274 यात्रियों ने यात्रा की जो कुल यात्री क्षमता 276 का 99. 2 प्रतिशत है। हालांकि खराब मौसम के चलते इंडिगो की फ्लाइट ने 17 मिनट की देरी से उड़ान भरी। जब कि स्टार एयर एयरलाइंस की फ्लाइट बिना किसी देरी के अपनी मंजिल को रवाना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *