डांडेसरा | शासकीय प्राथमिक शाला डांडेसरा में नव्या साहू के जन्मदिन पर उनके पिता गिरेश्वर साहू एवं माता ममता साहू ने स्कूली बच्चों को न्योता भोजन कराया। सभी छात्र-छात्राओं को न्योता भोज में खीर-पूड़ी परोसा गया। गिरेश्वर साहू ने कहा कि न्योता भोजन विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला की प्रधानपाठिका उर्वशी चन्द्राकर, शिक्षिका अनिता साहू, शहनाज बानो, बीना गजेन्द्र, संतोषी दीवान, टिकेश्वर साहू, गुलाब दास मानिकपुरी, सरिता साहू, राधाबाई जोशी आदि उपस्थित थे।


