कबड्डी बालिका वर्ग में सिहावा प्रथम

बेलरगांव| गिधावा में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-19 पुरुष-बालिका वर्ग में कई टीम ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में सिहावा प्रथम, भुरसीडोंगरी द्वितीय, जरहीडीह तृतीय और पुरुष वर्ग में प्रथम गुड़रापारा, द्वितीय कछारपारा, तृतीय पदमपुर को मिला। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पन्नालाल मरकाम थे। अध्यक्षता सरपंच शकुंतला ठाकुर ने की। विशेष अतिथि प्रियांशु प्रजापति, गणेश राम साहू, ललित सिन्हा, हेमलाल मरकाम, कोमल मरकाम उपसरपंच, पंच विष्णु यादव व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *