देवरीबंगला | ग्राम खपराभाट में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 जनवरी से किया गया है। प्रवचनकर्ता पंडित सुरेश प्रसाद शर्मा पांडेटोला (छुरिया) होंगे। कथा के प्रथम दिवस 4 जनवरी सोमवार को मंडप पूजन, गोकर्ण कथा, एवं कथा प्रारंभ होगी। यज्ञकर्ता टोमनलाल देवांगन एवं मीरा देवांगन मुख्य यजमान है।


