गेवरा दीपका| श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा दुखहरण साहिब गेवरा बुधवारी बाजार में आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 जनवरी को होगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान संगत द्वारा बड़ी श्रद्धा, भावना और उत्साह के साथ गुरबाणी का पाठ, कीर्तन और अरदास की जाएगी। समूह साध संगत गेवरा दीपका के सहयोग से विशाल लंगर का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से अटूट लंगर आम लोगों के लिए बंटेगा।


