कोरबा| मिनीमाता कॉलेज के पीछे गोमुखी सेवा धाम के भवन अंजोर का शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वनवासी जनजाति समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास का यह केंद्र बनेगा। इस भवन के बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने भवन के विभिन्न विस्तार और विकास के लिए 50 लाख देने की घोषणा की। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि पूर्व के सरकार में इस भवन को किराए पर लोगों को दिया था। निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों का कब्जा हटाकर मरम्मत कराई गई है। इस मौके पर विभाग सह-संचालक किशोर बुटोलिया, सत्येंद्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, गोमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव योगेश जैन, जिला संघ संचालक डॉ. विशाल उपाध्याय, कैलाश नाहक आदि मौजूद रहे।


