मांग: नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज बनाएं

भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास स्थित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास दुतगामी फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार इस 3 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 4.33 करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है और इसे आईआरपीएसएम में एक अप्रैल 25 को प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। नहरिया बाबा मंदिर क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लोकप्रिय है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त यहां दर्शनार्थ पहुंचते हैं। रेलवे ट्रैक के पास आवागमन करते समय दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। रेलवे स्टेशन के चार ट्रैक बनने से श्रद्धालुओं के लिए खतरा और बढ़ गया है। विधायक ब्यास कश्यप और स्थानीय प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए, ताकि भक्त सुरक्षित रूप से मंदिर तक पहुंच सकें। उल्लेखनीय है कि 07 मई 25 को को क्षेत्रवासियों ने रेलवे स्टेशन के समक्ष जन आंदोलन भी किया था। उस समय रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया था, जिसके आधार पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया। लोगों का कहना है कि प्रस्तावित कार्यवाही अब तक शुरू नहीं हुई है, जिससे आम जनता में रोष व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *