रायगढ़| रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निजामुद्दीन-रायगढ़-न िजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त एसी-3 कोच 5 जनवरी को जोड़ा जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में यह सुविधा 7 जनवरी को उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त कोच की व्यवस्था से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।


