रुपए नहीं देने पर पति ने पत्नी पर डाला गर्म पानी

रायगढ़| जुआ खेलने के लिए रुपए नहीं देने पर एक शराबी पति की बर्बरता सामने आई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी तेजस्वनी से पैसों की मांग की। पत्नी द्वारा मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर लोहे के पाइप से उसकी पीठ पर वार किया। क्रूरता की हद पार करते हुए पति ने चूल्हे पर उबलता गर्म पानी पत्नी के ऊपर डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की चीख सुनकर पहुंचे ससुर ने मितानिन की सहायता से उसका उपचार कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *