ऑपरेशन क्लीन स्वीप, तस्कर गिरफ्तार:सैंडल के सोल में लाया 79 ग्राम स्मैक, खरीदार के साथ मंदिर में बदलनी थी

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने शिवदासपुरा में एक तस्कर को पकड़ा है, जो झालावाड़ से 79 ग्राम स्मैक सैंडल के सोल में सिलकर लाया था। गिरफ्तार आरोपी राहुल खरे झालावाड़ के अकलेरा स्थित नया गांव का रहने वाला है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि सीएसटी को इनपुट मिला कि झालावाड़ से युवक स्मैक लेकर आ रहा है। इसके बाद आरोपी को ट्रेस कर शिवदासपुरा में बस से नीचे उतार लिया। उससे दो पैकेट में 4 लाख की 79 ग्राम स्मैक थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया। ऑपरेशन क्लीन स्वीप, तस्कर गिरफ्तार शक ना हो, कोड वर्ड रखा चीज: पूछताछ में सामने आरोपी ने तस्करी व डिलीवरी के लिए चीज नाम से कोड वर्ड तय कर रखा था, ताकि किसी को शक ना हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *