हम पर असर:मरीजों को 14 किलोमीटर दूर SMS जाना पड़ रहा कारण…फर्म का आरोप 20 लाख रुपए भुगतान रोका

आरयूएचएस की सीटी स्कैन मशीन 3 माह से बंद है। एमआरआई तो आज तक शुरू ही नहीं हो पाई। ऐसे में मरीजों के लिए संकट खड़ा हो गया है। लाइन में लग पर्ची कटाने और डॉक्टर को दिखाने के बाद पता लगता है कि सीटी स्कैन बंद है। यहां से 10 किमी दूर जयपुरिया जाना पड़ता है। वहां पर्ची सहित पूरी प्रोसेस फिर से करनी पड़ती है। इसके अलावा 14 किमी दूर एसएमएस जाते हैं तो वेटिंग का दर्द झेलना पड़ता है। ये मरीज परेशान: एक्सीडेंट, न्यूरो और अन्य गंभीर बीमारियों के होते हैं। निजी लैब में 2 से 12 हजार खर्च नई मशीन के लिए कहा था: फर्म
“सीटी स्कैन संचालन की अवधि 2020 से 5 साल के लिए थी, जाे पूरी हाे चुकी। प्रिंसिपल काे पत्र लिख 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए 10 साल के अनुबंध का निवेदन किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हॉस्पिटल ने अभी तक अप्रैल से 20 लाख रुपए का पेमेंट भी नहीं किया है। इसलिए सीटी स्कैन बंद है।” -शैलेंद्र कुमार, मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर प्रिंसिपल ने कहा- नया टेंडर किया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ
“फर्म के बिल में टेक्नीकल इश्यू है। अभी जो मशीन लगी है, वह 16 स्लाइस की है। हमने नया टेंडर भी किया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ। अब विभाग से परमिशन के बाद करेंगे।”
-डॉ. विनोद जोशी, प्रिंसिपल RUHS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *