शपथ ग्रहण . बिरला बोले- गरीबों को न्याय दिलाने का कार्य करें अधिवक्ता

कोटा| अभिभाषक परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। समारोह कोर्ट परिसर में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास थे। भारतसिंह अड़सेला को कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का पद ग्रहण करवाया गया। कैलाश बामनिया ने उपाध्यक्ष, शंभु सोनी ने महासचिव और ऋषिराज नागर ने अर्थ सचिव पद की शपथ ली। साथ ही 12 दिसंबर को हुए चुनाव में निर्वाचित 10 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी दायित्व निर्वहन की शपथ ली। स्पीकर बिरला ने कहा कि अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक और लगातार देश के लोकतंत्र को दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज भी न्याय की आस लेकर आने वाले अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अधिवक्ताओं का योगदान है। यह लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। वकीलों को गरीबों को न्याय दिलाने में हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्हें बार-बार तारीख पर बुलाने की बजाए जल्द न्याय दिलाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। अड़सेला को 697, गोपालदत्त शर्मा को 581, अतीश सक्सेना को 107 व बृजराजसिंह चौहान को 104 मत मिले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *