कोटा| संघ के शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा अपनी-अपनी बस्ती के अनुसार विराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी से 09 फरवरी तक करने के उद्देश्य से भामाशाह बस्ती (महावीर नगर प्रथम) में विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र राजरानी टॉवर में सत्यनारायण कासट, विवेकानन्द नगर संघ चालक के नेतृत्व में हिन्दू सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में महावीर नगर प्रथम के प्रमुख समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने सर्वसम्मति से भामाशाह बस्ती में 25 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन करने का निर्णय लिया।


