कोटा| कोटा के इंजीनियर समग्रसिंह चौहान ने ऑटोमोबाइल सेफ्टी के क्षेत्र में नई डिवाइस इजाद की है। बिट्स पिलानी से शिक्षा प्राप्त समग्र की यह डिवाइस कारों में लग सकती है, जो बच्चों और पेट्स की सुरक्षा में अहम साबित हो सकती है। नॉन-कॉन्टेक्ट वाइटल सेंसिंग डिवाइस की ग्लोबल पेटेंट फाइलिंग की गई है। अक्सर देखा है कि बच्चे खेल-खेल में कार को अंदर से लॉक कर लेते हैं या बच्चे अंदर होते हैं और अभिभावक कार लॉक कर भूल जाते हैं। ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस बनने से बच्चे के साथ गंभीर हादसे हो जाते हैं। ऐसे खतरे से बचाव में डिवाइस अल्ट्रा वाइडबैंड ट्रांससीवर तकनीक आधारित अहम साबित होगी। डिवाइस गाड़ी के पैसेंजर कंपार्टमेंट में इंसान या जानवर का पता लगाकर वार्निंग सिस्टम एक्टिव करती है। इस इनोवेशन के लिए मर्सिडीज बेंज कंपनी ने समग्र को सम्मानित किया।


