बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए किया प्रेरित

टोंक| सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को नेहरु युवा केन्द्र टोंक की ओर से यातायात पुलिस के सहयोग से वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक किया गया। 17 से 23 जनवरी तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा व जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ घंटाघर चौराहा पर यातायात प्रभारी रामलाल जाट की मौजूदगी में हुआ। जाट ने कहा कि आमजन को जागरुक करना है। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग, क्षमता से अधिक सवारी वाहन पर नहीं बैठने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें। किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन नहीं चलाने पर जोर देते हुए एनएसएस, एनसीसी के युवाओं व यातायात पुलिसकर्मियों ने आमजन को पुष्प देकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि 23 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह में 25 वालंटियर रोजाना वाहन चालकों को जागरुक करेंगे। इससे पहले शहर के मुख्य चौराहों पर आमजन के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई और चौराहों पर माय भारत स्वयंसेवकों की ओर से सेवाएं दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *