जरूरतमंदों को सोसायटी ने कंबल व दस्ताने बांटे

टोंक|हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से जरूरतमंद व्यक्तियों को सोसायटी की स्थापना के 2 साल पूरे होने पर जरूरतमंदों को कंबल व दस्ताने वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार गांधी ने पिता की स्मृति में महिलाओं, पुरूषों एवं गाडिया लुहारों के बच्चों को कम्बल, दस्ताने वितरित किए। सोसायटी अध्यक्ष हनुमान जांगिड़ ने बताया कि मानवता और परोपकार के लिए किए गए कार्य जरूरतमंद की मदद करके उसके चेहरे पर जो मुस्कान आती हे वो संतोष किसी पीडित कमजोर की मदद करके ही प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि जब समय अच्छा हो तो सत्कर्म करते रहो ओर लोगो की भलाई करो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *