लुधियाना| घर से कपड़ा का लेस लेने के लिए गए व्यक्ति पर 4 दिन पहले 10 दिसंबर को तीनों बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण उस पर हमला कर दिया था। जिसकी पहचान मोहम्मद हुसैन रेजा के रूप में हुई थी। आरोपियों ने उसके पेट में खंजर घोंप दिया था। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने इस केस में 3 बदमाशों को काबू कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 8 की एसएचओ बलविंदर कौर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान जतिन उर्फ पिंजर, माही गिल उर्फ बल्लू और गौतम उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। आरोपी न्यू कुंदनपुरी और शाही मोहल्ला नजदीक सिविल लाइन के रहने वाले है। आरोपियों से 2 दातर, 1 खंजर, 1 एक्टिवा और 1 मोटरसाइकिल बिना नंबर का बरामद हुआ है। आरोपियों का कोई पुराना केस चल रहा है। जिसकी गवाही देने से रोकने के लिए ही मोहम्मद हुसैन रेजा पर हमला कर दिया था। इससे पहले भी कई बार आरोपियों की हुसैन रेजा के साथ कई बार झड़प हो चुकी है।


