लुधियाना| थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला दर्ज किया है। मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार सिंगारा सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता देव बहादुर वासी अमन नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 दिसंबर की रात को उसकी पत्नी ममता और उसका बेटा कमल बहादुर घर में से अचानक बिना किसी को बताए कहीं चले गए। उसने अपनी पत्नी और बेटे की तलाश की गई परंतु उसे न तो उसकी पत्नी मिली और न ही उसका बेटा मिला। जिसके बाद उसने थाना सलेम टाबरी को शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को संदेह है कि उसकी पत्नी और उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने स्वार्थ के लिए कहीं पर छुपा कर रखा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके शुरू कर दी है।


