ट्रांसपोर्ट नगर लॉटरी में 1262 आवेदकों को मिले प्लॉट:मोगड़ा में तेजी से होगा विकास, जल्द मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की पाली रोड पर मोगड़ा स्थित ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल मार्केट योजना की लॉटरी शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में निकाली गई। संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बटन दबाकर 1262 आवेदकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अच्छी बात यह रही कि योजना में आवेदकों की संख्या उपलब्ध भूखंडों से कम थी, इसलिए कतार में लगे सभी आवेदकों को प्लॉट मिल गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं उपायुक्त (जोन-2) मुकेश बारेठ ने बताया कि योजना में कुल 1426 भूखंड सृजित किए गए थे। इसके लिए प्राप्त 1262 आवेदनों को कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया और सभी को भूखंड आवंटित कर दिए गए। सड़क, सीवरेज और डिस्पेंसरी जल्द लॉटरी शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री पटेल ने जेडीए टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह नवीन योजना व्यवसायियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी बेहतरीन पहल है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जेडीए यहां जल्द ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करेगा। पटेल ने कहा कि योजना क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, सुलभ कॉम्पलेक्स, पार्किंग, पार्क और डिस्पेंसरी जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएंगी। वेबसाइट और SMS से जानें परिणाम जेडीए सचिव चंचल वर्मा ने बताया कि अलग-अलग साइज के भूखंडों की लॉटरी निकाली गई है। सफल आवंटियों की सूची जेडीए की वेबसाइट (joda.rajasthan.gov.in) पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा प्राधिकरण की एकल खिड़की पर भी लिस्ट चस्पा की गई है। जेडीए ने सभी सफल आवंटियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर भी सूचना दे दी है। इस मौके पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, निदेशक वित्त मंजीत चारण, निदेशक विधि अरविंद सिंह राजपुरोहित सहित कई अधिकारी और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *