सवाई माधोपुर में मावठ के बाद मौसम खुलने लगा है। सवाई माधोपुर शहर में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां सुबह सुबह अच्छी धूप खिली हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग की ओर रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में बना हुआ है। सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब आगामी समय में सवाई माधोपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज ठंड से राहत मिलने की संभावना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यहां मौसम में बदलाव देखा गया था। जिसके बाद अब यहां मौसम साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते आगामी समय में लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार यहां अगली दो दिन तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। वहीं अब धीरे धीरे सर्दी कम होने की संभावना है।


