शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया:सत्ता में आकर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े; 5 फरवरी आप’दा से मुक्ति का दिन

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आप’दा से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को करप्शन से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली सरकार 10 साल से डिजास्टर बनी हुई है। पूरा देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन दिल्ली वाले वहीं रह गए। पंजाब के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल को वोट मत दो, क्योंकि वे झूठे हैं, विश्वासघाती हैं, भ्रष्ट हैं। इस सम्मेलन में राजधानी के करीब 30,000 झुग्गी बस्तियों के प्रधान ने हिस्सा लिया। शाह ने उनकी समस्याओं को सुना। शाह के भाषण की खास बातें… 1. केजरीवाल से काम नहीं होता तो सत्ता छोड़ दें
केजरीवाल ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अगर आपसे काम नहीं हो पा रहा तो सत्ता छोड़ दो। भाजपा विकास के सारे काम कर देगी, लेकिन ये तो सत्ता छोड़ने वालों में से नहीं हैं। जेल जाकर भी इस्तीफा न देना वाला एकमात्र मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं। 2. केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया
प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है। हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं। हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया। 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए, लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया। 3. केजरीवाल ने अन्ना से लेकर दिल्ली वालों को धोखा दिया
केजरीवाल दिल्ली के लिए ‘आप-दा’ हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने का वादा करके लोगों को धोखा दिया है, जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। देश ने तरक्की की है, लेकिन दिल्ली अभी भी विकास का इंतजार कर रही है। सड़कें गड्ढों से भरी हैं, हवा प्रदूषित है, यमुना का जल प्रदूषित है। केजरीवाल ने अन्ना, पंजाब और दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। 4. हमारे घोषणापत्र में आपकी सभी जरूरतें होंगी
दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्ति दिलाना झुग्गियों की जिम्मेदारी है। हमने आपकी सभी जरूरतों की सूची बनाकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी को सौंप दी है। जैसे ही हम जीतेंगे, हम आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। हमारे घोषणापत्र में आपकी सभी जरूरतें होंगी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
चुनाव आयोग ने 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————– दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM बोले- मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। पढ़ें पूरी खबर… केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे अरविंद केजरीवाल ने 4 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *