कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

धमतरी | बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवा छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। फॉर्म-6 भरने व वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी गई। आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर स्वीप एम्बेसडर अनुराग जैन, किरण सिन्हा, संकेत कुमार साहू, अपर्णा शर्मा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *