लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर FIR दर्ज कराने वाले के घर शुक्रवार रात 7 संदिग्ध पहुंचे। इस पर उन्होंने डायल-112 पर फोन किया और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा- वे लोग भारी-भारी बैग लेकर आए थे। गेट पर अचानक तेज आवाज हुई। ऐसा लगा किसी ने गेट पर पत्थर या लात मारी है। सीसीटीवी में देखा तो कुछ लोग घर के बाहर थे। तुरंत बाहर निकला और आवाज लगाई। इस पर बाहर खड़े लोगों में से एक ने बोला- मारो। हमला करने की बजाय वह भाग गए। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कौशल किशोर तिवारी का कहना है कि उनके बैग में जान से मारने की चीजें हो सकती हैं। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद विपक्षी (ब्लॉक प्रमुख का पति, पूर्व सांसद) लोग मेरी हत्या करा सकते हैं। हालांकि, शनिवार देरशाम तक पुलिस ने उन लड़कों से कौशल तिवारी को मिलवा दिया। वे पास में ही कोचिंग पढ़ते हैं। वे गली तक आए फिर वापस लौट गए थे। अब पढ़िए पूरा मामला… स्वस्तिका सिटी निवासी कौशल किशोर तिवारी ने बताया कि 2 जनवरी की रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर एक महिला और छह पुरुष उनके घर के मुख्य गेट पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में सभी साफ दिखाई दे रहे हैं। अचानक गेट पर लोगों की मौजूदगी देख कौशल तिवारी ने अंदर से आवाज लगाई, तो बाहर खड़े लोग गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो संदिग्धों के चेहरे कैमरे में स्पष्ट नजर आए। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ डराने की कोशिश नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। कोचिंग के लड़के शरारती अंदाज में पहुंचे थे
डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया- शिकायत का आवेदन करने वाले के घर से कुछ दूर एक कोचिंग है। उसी के कुछ लड़के-लड़कियां रात करीब 8:00 बजे कोचिंग छूटने के बाद शरारती अंदाज में उस घर की तरफ आकस्मिक रूप से चले गए थे। इन सभी का कोई आपराधिक उद्देश्य नहीं था। चूंकि सभी छात्र-छात्राएं नाबालिग हैं इसलिए उनके नाम-पते गोपनीय हैं। शिकायत करने वाले को पुलिस की 2 टीमों ने उन बच्चों से मिलवाया गया। उनके घरवालों से भी बात करा दी गई। किस मामले में धनंजय सिंह पर FIR हुई थी, पढ़िए… यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ था। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया। मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति विनय सिंह लखनऊ की पॉश कॉलोनी की मेन सड़क पर दीवार उठा रहे थे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया। लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया। लोगों ने कहा कि राइफल दिखाकर धमकाओगे। इस पर विनय सिंह भड़क उठा। उसने ईंट उठा ली और लोगों को मारने दौड़ पड़ा। विनय अपने साथ 8-10 सरकारी और निजी गनर लेकर पहुंचा था। उनसे गनर से बोला- राइफल निकालो, गोली मार दो। इसके बाद कॉलोनी में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मामला सोमवार, 29 दिसंबर की शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्वास्तिका सिटी कॉलोनी का है। —————————- पहले की खबरें पढ़िए… धनंजय सिंह का खौफ दिखाकर भगाना चाहता है ब्लॉक-प्रमुख पति:लखनऊ में महिलाएं बोलीं- राइफल निकाल ली थी, घर छोड़कर कहां जाएं यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके गनर समेत 10 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि विनय रंगबाजी और बाहुबली का नाम लेकर धमकी देता था। राइफल दिखाकर उसने कॉलोनी के एक घर के रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। कॉलोनी का रास्ता बंद करके 2 हजार वर्ग फीट जमीन कब्जाना चाहता है। (पूरी खबर पढ़िए) यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR : करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति विनय सिंह लखनऊ की पॉश कॉलोनी की मेन सड़क पर दीवार उठा रहे थे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया। लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया। लोगों ने कहा कि राइफल दिखाकर धमकाओगे। इस पर विनय सिंह भड़क उठा। उसने ईंट उठा ली और लोगों को मारने दौड़ पड़ा। विनय अपने साथ 8-10 सरकारी और निजी गनर लेकर पहुंचा था। उनसे गनर से बोला- राइफल निकालो, गोली मार दो। इसके बाद कॉलोनी में भगदड़ जैसे हालात बन गए। (पूरी खबर पढ़िए)


