लखनऊ में 2 मकानों में चोरी…VIDEO:5 चोर आधे घंटे तक मोहल्ले में घूमते रहे, झोले में सामान भरकर ले गए

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पांच चोर इलाके में करीब आधे घंटे तक घूमते रहे। रेकी करने के बाद अंदर घुसे और सामान लेकर गायब हो गए। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में तहरीर दी है। इंदिरा नगर के रामू होटल के पास निवासी अनिल कुमार आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनका एक अन्य मकान मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर है। जहां दो लड़के अंकित रंजन और आकाश किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को दोनों बाहर गए हुए थे। तभी रात करीब 2.30 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लैपटॉप, मोबाइल और नगदी पार कर दी। 2 तस्वीरें देखिए… सीसीटीवी में दिखे पांच चोर पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें पांच लोग मोहल्ले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। सभी हाथ में झोला लिए हैं, तभी कोई आते हुए दिखता है तो सब छुपने लगते हैं। मोहल्ले में चोर करीब आधे घंटे तक रहे। इस दौरान कुछ दूरी पर एक अन्य घर में चोरी का प्रयास किया। वह परिवार वैष्णो देवी गया हुआ है। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर का कहना है चोरी की शिकायत अभी नहीं मिली है। एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें पांच लोग घूमते दिखाई दे रहे हैं। उसकी जांच कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *