जयपुर एयरपोर्ट:2 घंटे तक कोहरे के चलते फ्लाइट्स को नहीं दिखा रनवे, 15 उड़ान लेट रहीं, 1200 यात्रियों परेशान

जयपुर में शनिवार सुबह घने कोहरे वाली सर्दी रही। ऐसे में एयरपोर्ट पर सुबह 8 से 9 बजे के करीब दृश्यता मात्र 50 मीटर ही थी। वहीं रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) भी सिर्फ 300 मीटर रही। इस कारण जयपुर से आने और जाने वाली करीब 15 फ्लाइट्स लेट हुईं। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोहरा होने के चलते जयपुर से उदयपुर की फ्लाइट करीब एक घंटे लेट गई। इसके बाद प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे देरी से रवाना हुई। इसी फ्लाइट से मुख्य सचिव सुधांश पंत भी प्रयागराज जा रहे थे। वहीं कोहरा बढ़ने के कारण इंदौर और अहमदाबाद से जयपुर आ रही फ्लाइट की एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं होने दी। ऐसे में दोनों एक घंटे तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटती रही। इनमें से इंदौर फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो गई, लेकिन अहमदाबाद फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे में यात्री करीब 4 घंटे देरी से दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंच सके। वहीं खराब मौसम और एयरलाइंस के संचालन कारणों के चलते कई अन्य फ्लाइट्स भी लेट रहीं। ऐसे में इन शहरों के करीब 1200 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन फ्लाइट्स के यात्री होते रहे परेशान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *