रेलवे द्वारा महाकुंभ के लिए तीन नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद उप रेलवे के पीसीओएम मदन देवड़ा, पीसीसीएम नरसिंह, वेस्टर्न रेलवे के पीसीसीएम तरुण जैन सहित सभी जोनल रेलवेज के ट्रेन ऑपरेशन और कॉमर्शियल के अधिकारी महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए ऑन डिमांड ट्रेन चलाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 09421 साबरमती-बनारस मेला स्पेशल 19,23,26 जनवरी (3 ट्रिप) को साबरमती से सुबह 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09422 बनारस-साबरमती मेला स्पेशल 20,24,27 (3 ट्रिप) को बनारस से शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन देर रात 1:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09609 उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल उदयपुर से 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे जयपुर स्टेशन और अगले दिन रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09610 धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल धनबाद से 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन देर रात 1:30 बजे जयपुर और सुबह 9:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04719 श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल (1 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 21 फरवरी को दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन अल सुबह 3:30 बजे जयपुर और तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04720 बरौनी-श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल (1 ट्रिप) बरौनी से 23 फरवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन देर रात 2:50 बजे जयपुर और दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।


