सीएम ने बजट में की थी घोषणा:अब घर-घर दूध पहुंचाएगा सरस, 30 मित्र तैनात, एक लीटर पर एक रुपया ज्यादा लेंगे

सरस डेयरी की ओर से शहर में अब दूधिये की तर्ज पर घर-घर में दूध की सप्लाई की जाएगी। शुरुआत शनिवार से हो गई। इसके लिए प्रति लीटर एक रुपया ज्यादा देना होगा। दूध की होम डिलीवरी के लिए 30 सरस मित्र तैनात किए गए हैं। ये अपने क्षेत्र के सरस एजेंट से दूध की सप्लाई उठाएंगे। उन्हें एजेंट के मार्जिन का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेेगा। अभी एजेंट को प्रति लीटर डेढ़ रुपया कमीशन मिलता है। यानी इसमें से प्रति लीटर 75 पैसे सरस मित्र को मिलेंगे, जबकि एक रुपया ग्राहक से ज्यादा लेगा। इस तरह उसे एक लीटर पर 1.50 रुपए की कमाई होगी। डेयरी संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने शनिवार काे इस योजना की शुरुआत की। बता दें कि अभी कॉलोनियों में सरस के बूथ होते हैं। इन्हीं पर जाकर उत्पाद लिए जा सकते थे। वेबसाइट पर मिलेंगे सरस मित्रों के नंबर
उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि डेयरी प्रबंधन ने हर सरस मित्र काे 30-30 लीटर क्षमता वाले इंसुलेटेड बॉक्स, सरस की टी-शर्ट और कैप उपलब्ध करा दी हैं। इन्हें एजेंट ही अपने क्षेत्र के ग्राहकाें की जानकारी देंगे। संघ की वेबसाइट पर इन सरस मित्रों के नंबर उपलब्ध हैं। इसके अलावा संबंधित एरिया में पर्चे बंटवाकर इनके बारे में जानकारी दी जा रही है। फायदे… युवाओं को रोजगार, उत्पादों की खपत भी बढ़ेगी
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2024-25 के तहत प्रदेश में एक हजार सरस मित्र बनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत शहर में भी नियुक्ति की गई है। इस योजना को शुरू करने के पीछे ये उद्देश्य है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *