घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ कोटा शहर विजिबिलिटी 50 मीटर बनी हुई थी। वही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकम तापमान बढ़ कर 19 डिग्री पर पहुचा। मकर संक्रांति के बाद आज जाकर 9 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। 3 दिनों से लगातार जिले में शीत लहर का दौर भी जारी था। वही कोहरा ओर बादल छाए हुए थे। गलन और ठिठुरन भी बरकरार थी। आज सुबह विजिबिलिटी भी 1500 मीटर से 50 मीटर दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद भी गलन और ठिठुरन बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रो में घना कोहरा बना हुआ है।
हाईवे पर कोहरे बना हुआ है। रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 50 मीटर दर्ज की गई। सूर्य देव के दर्शन हुए।


