पाली में रविवार को लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है। हालाकि सुबह के समय शहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कोल्डवेव चल रही थी। ऐसे में सूरज उगने के बाद शहर के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर सहित कई जगह लोग सर्दी से बचने के लिए धूप सकते नजर आए। पाली शहर में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। सर्दी कम होने के लोगों ने कुछ राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच गया और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27 तक पहुंच गया। सुबह के समय सर्दी का अहसास रहा। ऐसे में वॉकिंग पर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए वही चाय की कई थडियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे।


