प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

जामताड़ा| अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल मिहिजाम के सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता कल्याणी राय ने की। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इनमें 2004 बैच नियुक्ति तिथि 22 दिसंबर 2003 को सेवा पुस्तिका में अंकित करना, 2004 बैच की वरीयता सूची उसके मेधा क्रमांक के अनुसार सुनिश्चित करने, 2004 बैच की दूसरी सूची में नियुक्त 32 शिक्षकों को वरीयता सूची से बाहर रखा गया है, उन्हें वरीयता सूची में शामिल करने तथा संगठन के सशक्तीकरण के बैठक करना आदि शामिल हैं। इसके लिए प्रत्येक माह में संघ की बैठक नियमित हो, इस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। कहा िक शिक्षकों पर अनावश्यक गैर शैक्षणिक कार्य व अनावश्यक रिपोर्टिंग का बोझ यदि काम नहीं किया जाता है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *