नाबालिग का अपहरण करने वाले को भेजा जेल

गिरिडीह|मुफ्फसिल थाना क्षेत्र रहने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त बोकारो िजले के जैनामोड़ िनवासी विवेक कुमार महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी। पुलिस की बढ़ते दाबिश की वजह से युवक विवेक कुमार महतो ने लड़की को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छोड़कर 16 जनवरी को फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिक लड़की को अपने कब्जे में लेकर कोर्ट गिरिडीह में बयान दर्ज कराते हुए माता पिता को सौंप दिया। पुलिस ने तकनीकी मदद से अभियुक्त विवेक कुमार महतो को बोकारो से गिरफ्तार करके सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *