जालंधर में चाइना डोर से पतंग उड़ाने पर FIR:पुलिस ने घर पर मारा छापा; टीम को देखकर युवक मौके से फरार

पंजाब में अगर आप भी चाइना डोर (प्लास्टिक डोर) से पतंग उड़ाने की शौकीन हैं, तो अब सावधान हो जाएं। पुलिस मामला दर्ज कर आपको भी गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि जालंधर में पुलिस ने ऐसा ही किया है। एक युवक की चाइना डोर से अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच उक्त युवक को गिरफ्तार करने की कोशिश की। मगर वह मौके से फरार हो गया। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पंजाब में कई मौतें सिर्फ चाइना डोर की वजह से हो चुकी हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस की टीम चाइना डोर की बिक्री और उसके उपयोग को लेकर सख्त है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड जानकारी अनुसार जालंधर देहात पुलिस के थाना भोगपुर में ये मामला दर्ज किया गया है। थाना भोगपुर में तैनात एएसआई राम किशन को सूचना मिली थी कि भोगपुर के भुलत्थ मोड़ पर स्थित गांव में घर पर चाइना डोर से पतंग उड़ाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भोगपुर के रहने वाले चेतन सिंह घर पर रेड की। आरोपी अपना चाइना डोर का गट्टू मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चाइना डोर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाय गया है। जिसके चलते ये सरकार के आदेशों का उल्लंघन था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *