धमतरी| विभागीय वाहन चालकों के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में हुआ। पहले दिन 37 और दूसरे दिन 36 वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया। वाहन चालकों का फर्स्ट एड का प्री व पोस्ट टेस्ट भी लिया गया। सभी प्रकार के प्रारंभिक उपचार के बारे में बताकर प्रैक्टिकल कर ग्रुप वाइस चलित रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरमैन प्राप्ति वासानी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, संगठक आकाशगिरी गोस्वामी, नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. गुरूशरण साहू, तोमेश्वर कुमार भंडारी, प्रदीप साहू आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद सभी को प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र भी दिया गया।


