बगोदर|बगोदर के औंरा में सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। जिसमें विधायक नागेंद्र महतो मुख्य रुप से उपस्थित थे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई। निर्धारित 28 जनवरी से पहले सदस्यता अभियान को पूरा करने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। विधायक ने कहा है कि बगोदर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा का 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान संचालित हो रहा है। प्रत्येक बूथ में 50 सदस्य और दो सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। बैठक में औंरा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, भाजपा नेताओं में जिबलाल महतो, पूर्व मुखियाओं में टेकलाल चौधरी, महेश कुमार महतो आदि मौजूद थे।


