भीम आर्मी ने कैंप में किया दो यूनिट रक्तदान

गिरिडीह| सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भीम आर्मी के दो सदस्यों अधिवक्ता एकलव्य कुमार उजाला और लिटन कुमार दास ने रक्तदान किया भीम आर्मी झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कुमार रावण ने कहा कि आज के दो यूनिट रक्तदान के साथ संस्था का कुल 1643 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य पूरा हुआ। रक्तदान जीवन दान के सोच के साथ भीम आर्मी हमेशा जरूरतमंदों को और असहाय लोगों के लिए रक्तदान कर मदद करते आ रहे है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। रक्तदान करने से शरीर में बहुत सारे फायदे होते है जैसे रक्त का संचार ठीक तरीके से होना,80% फीसदी हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *