शादी के 28 साल बाद जुड़वां बच्चे हुए थे:अब बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले झगड़ा हुआ था

अलवर के वैशाली नगर थाना अंतर्गत स्थानीय मुल्तान नगर दिवाकरी में 50 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की शादी के 28 साल बाद घर में जुड़वा बच्चे हुए थे। उसके एक साल बाद बच्चों के पिता की संदिग्ध मौ हो गई। अब पुलिस परिजनों की रिर्पो के अनुसार जांच में लगी है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के बडोली गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र रामफल सिंह राजपूत पिछले 7 वर्षों से अलवर के मुल्तान नगर में रहता था। बीती रात श्याम सिंह अपने तीन साथियों के साथ शराब पीने गया था देर रात को घर आया था। लेकिन अचानक सुबह तबीयत खराब होने पर सामान्य चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीवान सिंह ने बताया कि 2 दिन पूर्व उसके भाई की पड़ोसियों के साथ मारपीट हुई थी। जिसको लेकर उसने अपने भाई को दिल्ली फोन कर अलवर बुलाया था। मृतक के भाई का कहना है कि शादी के 28 साल तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। लकिन एक सान पहले उनके जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। उनको शक है कि जिनके साथ शराब पीड़कर झगड़ा हुआ उनकी मारपीट से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *