राजसमंद में लगातार तापमान के बढऩे से कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली। लगातार दो दिनों से आसमान में बादलों व कोहरा साफ होने सुबह के समय बाजारों में आवाजाही बढ गई। कोहरा नही होने से वाहन चालकों के लिए राहत रही। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 8 व राजसमंद भीलवाड़ा फोरलेन पर भी वाहनों की आवाजाही जारी रही। लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान के चढऩे से सर्दी में भी राहत मिली है। आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री चढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। जबकि आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच शहर में प्रमुख पर्यटन स्थल नौ चोकी पाल भी अलग अलग रूप में नजर आ रही है। आज सुबह के समय झील पर हल्की धुंध छाई रही जिससे विजिबिलिटी में थोड़ी कमी रही। इस दौरान सेवाली की ओर से देखने पर नौ चोकी पाल का एक छोर साफ व दूसरे छोर पर हल्का अंधेरा छाया रहा। ये नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया जिसे लोगो ने अपने मोबाइल में कैद किया।


