भंडारे का प्रसाद बनाते समय सिलेंडरों में लगी आग:कॉन्स्टेबल ने दिखाई सूझबूझ, सिलेंडरों को हटाकर बड़ा हादसा टाला

डीग जिले के पूछरी के लोठा मार्ग पर रविवार को होने वाले भंडारे के लिए प्रसाद बनाते समय गैस के 2 सिलेंडरों में आग लग गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन पूछरी चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल रामवीर सिंह ठाकुर ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। कॉन्स्टेबल रामवीर सिंह ठाकुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग लगे सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। उनकी इस बहादुरी से आग को फैलने से रोका जा सका और एक बड़े संभावित खतरे को टाला गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी रामवीर सिंह ठाकुर की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की सराहना की है।
यह घटना भंडारे के लिए खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से हुई। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *