डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सुरपुर गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की शादी से वापस अपने घर आ रहा था। 3 दिन पहले ही युवक कुवैत से डूंगरपुर आया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के हैड कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह ने बताया की लक्ष्मणपुरा गांव निवासी भवरलाल पटेल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 27 वर्षीय चचेरा भाई यशवंत पाटीदार रविवार सुबह अपने दोस्त की शादी में भाग लेकर वापस अपने घर के लिए बाइक लेकर निकला था। इस दौरान सुरपुर गांव के पास एक तेज रफ़्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यशवंत गंभीर घायल हो गया। वहीं, ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर घायल यशवंत को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक यशवंत कुवेत में काम करता था, 3 दिन पहले ही वह डूंगरपुर आया था।


