झारखंड के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर मसमोहना मार्ग स्थित मधौती महुआ में एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम फूलचंद मेहता है। डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार के अनुसार, रविवार की सुबह किसी बात को लेकर सोनाली की मां ने उसे डांटा था। इस डांट से नाराज होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों से बातचीत कर यह पता लगा रही है कि आखिर मां ने किस बात को लेकर सोनाली को डांटा था जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया।


