आज मजदूर एकता दिवस मनाने का निर्णय

कोडरमा| झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव असीम सरकार ने बयान जारी कर कहा की मजदूरों और किसानों के 43वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 19 जनवरी को पूरे देश के साथ झारखंड में भी सीटू और किसान सभा के सदस्यों ने किसान मजदूर एकता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा की 43 साल पहले 19 जनवरी 1982 को मजदूर और किसान के मांगों के साथ दयनीय स्थिति में जी रहे जनता के सभी तबके के जीवन और आजीविका संबंधित मांगों को लेकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसान और मजदूर एक दिन की देशभक्ति आम और आजीविका हड़ताल में शामिल हुए थे। उस दिन देश के कई राज्यों से बड़े पैमाने पर ग्रामीण हड़ताल सड़क नाकाबंदी, प्रदर्शनों आदि के माध्यम से देश भर में किसान और मजदूरों का सक्रिय बंदी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *