फाजिल्का में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट:रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान, सार्वजनिक जगह पर फोकस

फाजिल्का में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस पूरे शहर में विशेष सुरक्षा अभियान चला रही है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के निर्देश पर पुलिस टीमें जिले के प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चला रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क, रेस्तरां और होटलों में आने-जाने वाले लोगों के सामान की जांच की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी बराड़ ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *