पटियाला में ओवरस्पीड ​​​​​​​बस ने बाइक को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, हवा में उछलकर दूर जा गिरा; काम करके जा रहा था घर

पटियाला के रामनगर इलाके में पीआरटीसी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जो हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा रामनगर गांव के पास हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय तरसेम सिंह के नाम से हुई है। जो अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरस्पीड बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हवा में उछलकर दूर जा गिरा तरसेम टक्कर इतनी भीषण थी कि तरसेम सिंह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत घायल तरसेम सिंह को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी हरजिंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामल की जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक का शव राजिंदरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फरार बस ड्राइवर की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *