डिंडोरी में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री; मकर संक्रांति तक किसानों को बारिश की उम्मीद

डिंडोरी में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इस बीच, किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे उनकी फसलों को फायदा मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बढ़ी ठंड पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के गुजरने से मौसम में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिसके कारण उत्तर भारत में बढ़े कोहरे का असर डिंडोरी सहित ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी जागेश्वर परमार ने बताया कि जनवरी में मकर संक्रांति के आसपास बारिश होना सामान्य है। यह बारिश गेहूं, चना, मसूर और सब्जी वाली फसलों के लिए फायदेमंद होगी, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी। घने कोहरे और ठंड के कारण सुबह बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रा के लिए निकलने वाले लोगों की संख्या काफी कम रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे देखे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *