अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए खास सुविधा:बिलासपुर में कलेक्टोरेट और निगम में बनेंगे पिंक रूम-टॉयलेट, 53 लाख की लागत से होगा निर्माण

बिलासपुर कलेक्टोरेट और नगर निगम कार्यालय में कार्यरत महिलाओं की सुविधा के लिए दो पिंक रूम और एक पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 53 लाख रुपए खर्च होंगे। DMF फंड से प्रत्येक पिंक रूम के लिए 20-20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि यह सुविधा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर महिलाओं को समर्पित की जाएगी। इन कक्षों में महिलाओं को स्तनपान कराने, कपड़े बदलने और आराम करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के मुताबिक, निगम में 6 टॉयलेट के नवीनीकरण और पिंक रूम के निर्माण के लिए 13 लाख रुपए का ठेका दिया गया है। यह कदम महिला प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उठाया गया है, जिससे कार्यालय आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल दिल्ली हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश का परिणाम है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *