उदयपुर जिले में तेज सर्दी के बीच कई इलाकों में घना कोहरा छाया गोगुंदा और कोटड़ा इलाके में कोहरे के चलते नेशनल हाईवे 27 पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रही गई। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियों रेंग हुई दिखी तो कई जगहों पर सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला। शीतलहर और कोहरे के कारण धूप का असर खत्म सा हो गया है। गोगुंदा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उदयपुर शहर से गोगुंदा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री कम है। उदयपुर शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना है।
गोगुंदा पूरी तरह ऊंचे पहाड़ों से घिरा इलाका है। इस वजह से माउंट आबू की तरह उदयपुर से करीब 40 किमी दूर गोगुंदा में भी सर्दी तेज पड़ती है। ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। घरों में लोग गर्म कपड़ों और गर्म व्यंजनों के सहारे सर्दी से बचाव करते रहे। मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश के 3 शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।


